बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सिख रीति-रिवाज से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली है। मंगलवार रात मुंबई के होटल द लीला में इनकी वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन हुआ जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। सभी बॉलीवुड स्टार्स रिसेप्शन पर बेस्ट से बेस्ट अंदाज में पहुंचे। हर एक ने अपने हिसाब से बेस्ट ड्रेस पहनी। कुछ सेलेब्रिटीज के ड्रेस वाकई जबरदस्त थे वहीं कुछ की ड्रेस बेहद अजीबोगरीब थी।
विज्ञापन
2 of 6
worst dress at sonam wedding reception
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ब्लैक स्ट्रिपड साड़ी में सोनम कपूूर के रिसेप्शन में पहुंची। इस दौरान वह बहुत सिंपल लुक में नजर आईं। काजोल ने साड़ी के साथ बिल्कुल मेकअप नहीं किया हुआ था। जिस वजह से उनका लुक अधूरा लग रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
worst dress at sonam wedding reception
सोनम कपूर आहूजा के रिसेप्शन में उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ने गोल्डन साड़ी पहनी। बेबो की यह साड़ी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। करीना पर यह साड़ी बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही थी।
4 of 6
worst dress at sonam wedding reception
सबसे खराब पोशाक पहनकर आने वाले सितारों में एक नाम अमृता अरोड़ा का भी है। उन्होंने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। अमृता के लहंगे की चोली तो सुंदर है, लेकिन उनका लहंगा कुछ खास नहीं लग रहा है। वहीं उनका यह ड्रेस उन पर बिल्कुल जंच नहीं रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
worst dress at sonam wedding reception
रिसेप्शन पार्टी में प्रोड्यूसर एकता कपूर ब्लू लहंगे में आईं। उनका यह लहंगा बहुत आउट डेटेड लग रहा है। आपको बता दें कि सोनम के रिसेप्शन में आलिया की ड्रेस को बेस्ट बताया गया है और एकता की ड्रेस को सबसे बेकार।
सोनम की रिसेप्शन में शत्रुघ्न सिन्हा सपरिवार पहुंचे। वैसे तो इस दौरान उन्होंने बैंगनी कलर का कोट पेंट पहना, लेकिन पता नहीं क्यों उन्होंने इसके साथ चेक मफलर गले में डाल ली, जिसने उनके अच्छे-खासे लुक को बिगाड़ दिया।