फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानुषी छिल्लर ही नहीं ये 5 सुंदरियां भी जीत चुकी है मिस वर्ल्ड का ताज

Sun, 19 Nov 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
Manushi Chhillar
17 साल बाद मिस वर्ल्ड के खिताब पर अपना कब्जा करने वाली मानुषी छिल्लर अकेली ऐसी सुंदरी नहीं हैं जिन्होंने  भारत का नाम रोशन किया है । इससे पहले भी 5 विश्व सुंदरियां भारत को ये सम्मान दिला चुकी हैं। आइए डालते हैं एक नजर। 
पढ़ें- MISS WORLD 2017: इस सवाल का जवाब देकर मानुषी छिल्लर बनीं विश्व सुंदरी
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा
मानुषी छिल्लर से पहले साल 2000 में भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली  क्वांटिको अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा थीं। साल 2000 इसलिए भी खास रहा क्योंकि प्रियंका को ताज पहनाने वाली पूर्व विश्व सुंदरी भी भारत से ही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
Yukta Mookhey
युक्ता मुखी
साल 1999 में ये खिताब युक्ता मुखी ने 4 दिसंबर को लंदन में जीता था। युक्ता इस खिताब को जीतने वाली चौथी विश्व सुंदरी है। साल 2004 में युक्ता भाजपा के साथ जुड़ गई। 

4 of 6
Diana Hayden
डायना हेडन
पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन ने साल 1997 में ये सम्मान हासिल किया। पिछले साल खबर आई थी कि डायना हेडन ने आठ साल पहले अपने अंडाणु सुरक्षित करवाकर साल 2016 में 9 जनवरी को मुंबई के एक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

5 of 6
aishwarya rai
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय अब तक की सबसे चर्चित और खूबसूरत महिला हैं जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब 19 नवंबर 1994 में भारत के लिए जीता। करोड़ों भारतीयों के साथ विदेशियों को भी अपने अद्वितीय सौंदर्य से दीवाना बनाने वाली ऐश्वर्या ने ये सम्मान दक्षिण अफ्रीका के सनसिटी में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जीता।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Reita Faria
रीता फारिया
साल 1996 में पहली बार स्विमसूट में किसी  इंडियन को देख दुनिया हैरान रह गई थी। रीता ना केवल भारत की बल्कि एशिया की पहली ऐसी महिला थीं जिन्हें मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया था। उन्होंने उस समय यह कारनामा कर दिखाया था जब भारत में इस पीजेंट के लिए कोई ट्रेनिंग या मदद नहीं दी जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें