स्टाइल के मामले में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बेगम साहिबा को मात दे दी है। वैसे तो मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में अनुष्का भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं लेकिन विराट की तुलना में एक बार फिर मामला 19-20 वाला हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Virat Kohli
शादी की तमाम रस्मों से लेकर दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन तक विराट कोहली के आउटफिट्स को फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया। वहीं मुंबई में आयोजित पार्टी में वह डिजाइनर राघवेंद्र राठौर के लेबल में दिखे।
विज्ञापन
3 of 5
Virat Kohli
विराट कोहली नीले रंग के बंदगाला ब्लेजर और आइवरी शेड की जोधपुरी पैंट में नजर आए। दिल्ली वाले रिसेप्शन में वह जहां ट्रेडिश्नल लुक- शेरवाली और शॉल में दिखे, वहीं मुंबई की पार्टी में वह सेमी-फॉर्मल कपड़ों में नजर आए।
4 of 5
anushka virat mumbai reception
रिसेप्शन के दौरान विराट कोहली के कपड़ों को लेकर बड़ी गलती सामने आई। दरअसल, जैसे ही विरुष्का का यह लुक मीडिया के सामने आया, सब्यसाची मुखर्जी के ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्ट के जरिये दावा किया गया कि दूल्हा और दुल्हन दोनों के कपड़ों को उन्होंने डिजाइन किया है। हालांकि विराट ने जो कपड़े पहने थे उसे असल में डिजाइनर राघवेंद्र राठौर ने तैयार किया था।
इस सिलसिले में जैसे ही राघवेंद्ग राठौर के ऑफिस से एक ईमेल सब्यसाची मुखर्जी को भेजा गया, सब्यसाची ने अपना पोस्ट सोशल मीडिया से हटा लिया। एक अन्य पोस्ट के जरिये सफाई पेश की गई कि जैसा परिधान कोहली ने मुंबई रिसेप्शन ने पहना था, वैसा ही सब्यसाची के मेन्स वीयर कलेक्शन के लिए भी तैयार किया गया था जिसकी वजह से सारा कन्फ्यूजन हुआ।