फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश-श्लोका की शादी में शर्ट और ट्राउजर में पहुंचा ये विदेशी जोड़ा, नहीं फॉलो किया ड्रेस कोड

Sun, 10 Mar 2019 02:52 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akash ambani wedding
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी शनिवार को श्लोका मेहता के साथ हो गई। इस शाही शादी में खेल जगत से लेकर बिजनेस, बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां और कई विदेशी मेहमानों ने शिरकत की। शादी का समारोह मुंबई में बांद्रा के बीकेसी स्थिति जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
akash ambani wedding
शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं। अंबानी परिवार से लेकर मेहमानों के लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। एक तरफ अंबानी परिवार पिंक कलर में नजर आया, वहीं मेहमानों के लिए भी ड्रेस कोड रखा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
akash ambani wedding
इस शाही शादी के लिए पारंपरिक परिधान ड्रेस कोड था। शादी के लिए आए सभी मेहमानों को इस ड्रेस कोड को फॉलो करना था।  देश विदेश से आए सभी मेहमानों ने इसे फॉलो किया भी, लेकिन एक कपल था जिसने इस ड्रेस कोड को फॉलो नहीं किया जिस वजह से ये कपल चर्चा में बना हुआ है।

4 of 5
akash ambani wedding
यूएन के पूर्व सेक्रेटरी जनरल बान की मून और उनकी पत्नी सादे कपड़ों में नजर आए। बान की मून ने ग्रे शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर पहना था, वहीं उनकी पत्नी ने ब्लेजर स्कर्ट पहना हुआ था। इस तस्वीर में आप बान की मून और उनकी पत्नी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt
इस शादी में करण और आलिया की जोड़ी भी कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। दोनों ने एक जैसे कलर और फैब्रिक में ड्रेस पहनी थी। मेंटर और स्टूडेंट की ये आउटफिट ट्यूनिंग जबरदस्त लग रही थी। दोनों की ड्रेस मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के लेटेस्ट कलेक्शन से थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें