वैस्टर्न हो या इंडियन, अनुष्का शर्मा हर अटायर में बला की खूबसूरत लगती है। तमाम लड़कियां उनके फैशन सेंस को न सिर्फ फॉलो बल्कि कॉपी भी करती हैं। अनुष्का की ड्रेस में सबसे खास बात यह होती है कि वह स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल कपड़ें कैरी करती हैं। इन दिनों अनुष्का की एक स्कर्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए जानते हैं आखिर उनकी स्कर्ट में ऐसी क्या बात है...
विज्ञापन
2 of 3
anushka sharma
इन दिनों अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन के लिए देशभर में घूम रही हैं। इसी दौरान उन्होंने कुछ अलग स्टाइल की स्कर्ट कैरी की जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। अनुष्का की इस स्लिट स्कर्ट की फ्रंट में ब्लैक कलर का जिप लगा हुआ है।
अनुष्का की इस पिंक कलर फॉक्स लेदर जिप वाली स्कर्ट को फैशन डिजाइनर कनिका गोयल द्वारा डिजाइन किया गया है। इस स्कर्ट को उन्होंने निमिश शाह के लेबल वाले कलरफुल जंपर टॉप के साथ पेयर किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने वाइट स्नीकर्स पहने हैं।