कान्स में ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर के अलावा कंगना रनौत के स्टनिंग लुक्स देखने को मिले। सभी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अभी भी छाएं हुए हैं। कान्स से कंगना का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो मस्त डांस करती नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर कंगना का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। अब कंगना का उस वीडियो में पहना ड्रेस काफी चर्चा में है। कंगना की ये ड्रेस उसकी कीमत के चलते चर्चा में है।
विज्ञापन
2 of 4
kangana ranaut dress
कंगना का यह वीडियो किसी नाइट क्लब का है। जहां वह पार्टी करने पहुंची है। कंगना पार्टी में फनी डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में वह डिस्को लुक में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
kangana ranaut dress
पार्टी में कंगना रनौत ने halpern studio की पार्टी कलैक्शन की ड्रेस पहनी हुई है। वैसे कंगना की यह ड्रेस उनकी कान्स अपीयरेंस के आगे कुछ खास नहीं है, लेकिन इसकी कीमत की वजह से यह चर्चा में बनी हुई है।
halpern studio ने इस ड्रेस को इंस्टाग्राम पर शोकेस भी किया है। रिपोर्टस के अनुसार कंगना ने इस डिस्को ड्रेस के लिए डेढ़ लाख रुपये से भी ज्यादा रुपये खर्च किए हैं। इस ड्रेस की कीमत 1,89,160 रुपये बताई जा रही है।