टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सारी एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनके रील और रियल लुक में काफी बड़ा अंतर है। पर्दे पर फेवरेट बहू और बेटी का किरदार निभाने वाली जब इन एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड इमेज की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो यूजर्स उन पर भड़क उठे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर साल 2017 में ऐसी कौन सी 5 एक्ट्रेस हैं जो अपनी तस्वीर पोस्ट करने पर विवादों में घिर गई।
पढे़ं- नए लुक को लेकर यूजर्स के निशाने पर आईं लीजा हेडन, कैसे-कैसे आ रहे कमेंट
विज्ञापन
2 of 6
Nia Sharma
'जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना' सीरियल में काम करके टेलीविजन इंडस्ट्री में निया शर्मा ने अपनी खास पहचान बनाई है। हाल में उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' रियलिटी शो में भी देखा गया। निया टेलीविजन पर बहन और बहू दोनों का किरदार निभा चुकी हैं ऐसे में लोगों के सामने उनकी छाप एक सिंपल सोवर लड़की की बनीं है। लेकिन टेलीविजन पर सोवर दिखने वाली निया रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस है। इस साल इन्होंने बिकनी में कुर्सी पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसे लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया।
पढे़ं- OMG! करीना कपूर का अब तक का सबसे बड़ा फैशन डिजास्टर,देखें तस्वीरें
विज्ञापन
3 of 6
Sonarika Bhadoria
'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वाली सोनारिका भदौरिया का भी नाता विवादों से है। उन्होंने अपनी इमेज को तोड़ते हुए बिकनी में एक तस्वीर पोस्ट कर दी थी। जिसे लेकर यूजर काफी भड़क गए थे।
पढे़ं- 67 कारीगरों ने 32 दिन में बनाया अनुष्का की शादी का लहंगा, वो बना बेहद महंगा
4 of 6
Rubina Dilaik
रुबीना टेलीविजन में ज्यादातर बहू का किरदार निभाते हुए दिखाई देती है। छोटी बहू, अस्तित्व के एहसास जैसे सीरियल से लोगों के दिलों में धाक जमाने वाली रुबीना ने हाल ही में बिकनी में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। जिसे देखकर यूजर्स भड़क गए। हालांकि रुबीना अपनी रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लमैरस है।
पढे़ं- अपनी पब्लिसिटी को भुनाने में लगी बंदगी कालरा, एक के बाद एक करवा रही है बोल्ड फोटोशूट
विज्ञापन
5 of 6
Sriti Jha
सृष्टि झा भी विवादों से बच नहीं पाईं। सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में प्रज्ञा का किरदार निभाकर सृष्टि लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। लेकिन अपने दोस्तों के साथ बीच पर मस्ती करती हुए सृष्टि ने बिकनी में तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। जिसके वजह से वो काफी ट्रोल हुई थीं।
पढ़ें- 17 साल की उम्र में जायरा ने सभी को फैशन में किया इंप्रेस, पहनती हैं एक से बढ़कर एक ड्रेस
अनीता हसनंदानी इन दिनों सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभा रही हैं। इस रोल में ज्यादातर इंडियन ड्रेसेज में ही देखी गई। हालांकि उन्हें टेलीविजन की सबसे ज्यादा स्टालिश एक्ट्रेस कहा जाता है। उनकी बिकनी की तस्वीर ने भी सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया।
पढे़ं- ढाई लाख की ड्रेस पहनकर इटली उड़ीं अनुष्का शर्मा, सोचो कितना महंगा होगा शादी का लहंगा