अगर आप फैशन के दीवाने हैं और हर तरह के स्टाइल को अपनाने की चाहत रखते हैं तो जल्द ही आपके हाथ सुनहरा मौका लगने वाला है। दिलवालों की दिल्ली में फैशन इंडस्ट्री का मेला लगने जा रहा है जहां पर नए डिजाइनर्स अपने कलेक्शन को 'The MAE Courture Show' में प्रदर्शित कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
fashion show
'The MAE Courture Show 2018' अगले महीने यानी कि 2 और 3 अगस्त को सभी डिजाइनर्स को अपने डिजाइन दिखाने का मौका मिलेगा। अगर शो के मेकर्स को डिजाइनर्स का कलेक्शन पसंद आया तो 7 और 8 अगस्त को अपने कलेक्शन को दुनिया के सामने दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 4
fashion show
समय के साथ फैशन में भी काफी बदलाव आता रहता है इसी के मद्देनजर न्यू डिजाइनर्स को इस शो के जरिए अपने कलेक्शन को दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। अगर कोई भी नया डिजाइन अपने कलेक्शन को दुनिया के सामने दिखाना चाहता है तो इससे अच्छा अवसर और क्या होगा।
न्यू डिजाइनर्स के टैलेंट को जज करने के लिए दुनिया के बेहतरीन फैशन डिजाइनर इस शो के बोर्ड में है। इनमें डिजाइनर आशिमा-लीना, रोहित गांधी, राहुल खन्ना और वरुण बहल का नाम शामिल हैं। यह वहीं डिजाइनर है जो 'The MAE Courture Show 2018' को जज करेंगे।