फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर तैमूर के आगे फीकी पड़ीं करीना, पहली बार दोस्त की पार्टी में इस तरह टैटू लगाकर पहुंचे

Tue, 15 Jan 2019 05:13 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
taimur ali khan
'स्टार किड' तैमूर अली खान अपनी क्यूट तस्वीरों और जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका स्टारडम किसी सिलेब से कम नहीं है। उनकी मां करीना कपूर जिस तरह अपने लुक्स का हमेशा ध्यान रहती हैं, ठीक वैसे ही वह तैमूर के कपड़ों का भी हमेशा खास ख्याल रखती हैं। तैमूर के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जैसे ही कोई तस्वीर सामने आती है, वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
taimur ali khan
तैमूर हाल ही में अपनी मां करीना कपूर खान और नानी बबीता कपूर के साथ अपने एक दोस्त की पार्टी में पहुंचे। इस दौरान वह हमेशा की तरह क्यूट लग रहे थे। उन्होंने ग्रीन कलर की शर्ट और डेनिम जीन्स कैरी कर रखी थी। इस दौरान जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो थे उनके टैटू।
विज्ञापन

3 of 5
taimur ali khan
पार्टी में करीना का भी शानदार ऑउटफिट में दिलकश अंदाज देखने को मिला। उन्होंने ब्लैक कलर की मेक्सी ड्रेस कैरी कर रखी थी। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए न्यूड लिपिस्टिक और बालों को खुला किया हुआ था।

4 of 5
taimur ali khan
बता दें, इस पार्टी में तैमूर की बहन इनाया खैमू भी अपनी मां सोहा अली खान के साथ नजर आईं। वहीं, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी पहुंचे थे। उन्होंने भी अपने हाथ पर स्पाइडरमैन का टैटू बनाया हुआ था। इनके अलावा सनी लियोनी की बेटी निशा कौर भी अपने पापा के साथ पार्टी में जाती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taimur ali khan - फोटो : instagram
इससे पहले तैमूर का एक एयरपोर्ट लुक भी काफी सुर्खियों में बना हुआ था, जिसमें वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की काफी चर्चा हो रही है। यहां तक कि उनके इस लुक की तुलना रणवीर सिंह से की जा रही है। दरअसल तैमूर ने जो कपड़े पहने हैं, बिल्कुल उसी ट्रैकसूट में रणवीर पहले नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग दोनों की तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें