'फैशन के पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे श्रद्धा कपूर की। इस शुक्रवार श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री' रिलीज हुई है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। उन्होंने एक से बढ़कर एक ड्रेस और सुंदर नोस पीन पहने, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। तो चलिए फैशन के पैशन कॉलम में आज हम आपको श्रद्धा कपूर के अलग अलग लुक दिखाते हैं...
विज्ञापन
2 of 6
stri shraddha look
'स्त्री' के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा द्वारा पहनी गई हर एक ड्रेस के लिए वह सोशल मीडिया सेंसेशन के रूप में छाईं। फिल्म के उनका लुक काफी सुर्खियों में है और प्रमोशन के दौरान वह "स्त्री" के लुक में ही नजर आई। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत आउटफिट्स और सिग्नेचर ऑक्सीडाइज्ड नोज रिंग कैरी किए।
विज्ञापन
3 of 6
stri shraddha look
फिल्म के प्रमोशन के लिए 'दस का दम' में पहुंची श्रद्धा ने क्रीम कलर का फॉरेस्ट फैंटम लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही था। इस लुक के लिए उनका मेकअप सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट श्रद्धा नाइक ने किया था। इस लुक के साथ भी श्रद्धा की नोज रिंग कहर ढा रही है।
4 of 6
stri shraddha look
प्रमोशन के दौरान श्रद्धा ने प्रिंटेड जंपसूट में भी नजर आईं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए श्रद्धा ने हैवी ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स और साइड हेयर स्टाइल बनाया है, जो उन पर काफी फब रहा है। इस लुक के लिए भी उनका मेकअप श्रद्धा नाइक ने किया है।
विज्ञापन
5 of 6
stri shraddha look
व्हाइट कलर के इस स्कर्ट- टॉप पर भी श्रद्धा बहुत प्यारी लग रही थी। उनका यह ड्रेस अंकिता स्टूडियो द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इस लुक के साथ भी श्रद्धा ने ऑक्सीडाइज्ड जूलरी कैरी की है। अपने आउटफिट को एथनिक लुक देने के लिए श्रद्धा ने पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनी है।
ब्लैक एंड व्हाइट कलर की लंबी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में श्रद्धा किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। लूज कर्ल हेयर और हल्के मेकअप में वह क्यूट लग रही हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिल्वर लॉन्ग इयररिंग्स पहने हैं।