फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन क्वीन सोनम कपूर ने किया प्रियंका चोपड़ा को कॉपी, खुद ही तय करें कौन है बेहतर

Fri, 28 Dec 2018 10:06 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड की फैशनिस्टा एक्ट्रेस सोनम कपूर हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अवॉर्ड फंक्शन हो या शादी, सोनम हर बार अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। वह कभी अपने लुक के साथ नए एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती। उनके ये एक्सपेरिमेंट कई बार फेल हो जाते हैं, लेकिन ज्यादातर उनके एक्सपेरिमेंट हिट होते हैं और हर लड़की उसे फॉलो करने लगती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम कपूूर हाल ही में अपने पति आनंद आहूजा के साथ बांद्रा में स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रे मेक्सी फ्लोरल ड्रेस पहन रखी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ हूप इयररिंग्स कैरी कर रखे थे।


विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम ने अपनी इस खूबसूरत मेक्सी ड्रेस के साथ व्हाइट कलर का स्लिंग बैग और स्ट्रेपी हील्स पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने बालों को खुला कर रखा था। बता दें, सोनम से पहने इसी सेम ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ चुकी हैं।


4 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
प्रियंका और सोनम के लुक में फर्क इतना है कि प्रियंका ने ड्रेस की नेकलाइन पर दी टाई को खुला छोड़ रखा है, वहीं सोनम ने उसे अच्छे से बांध रखा है। इसके अलावा प्रियंका ने पोनी टेल बना रखी है। इसके अलावा उन्होंने Christian Louboutin ब्रांड की ट्रांसपेरेंट हील्स पहन रखी हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt
बता दें, अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस एक जैसी ड्रेस में स्पॉट होती रहती हैं। इससे पहले भी मलाइका अरोड़ा, श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट एक जैसी ड्रेस में स्पॉट हुई थीं, लेकिन तीनों अभिनेत्रियों ने अपनी कॉमन सी दिखने वाली ड्रेस के साथ खुद को एक दूसरे से बिल्कुल जुदा अंदाज में फैंस के सामने पेश किया। खास बात यह थी कि इस ड्रेस में तीनों ही अभिनेत्रियां खूबसूरती के लिहाज से गजब का कहर ढ़ा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें