बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कभी फैशन को लेकर एक्सपेरिंमेट करने में कभी पीछे नहीं हटती, शायद यहीं वजह है कि वह युवाओं की स्टाइल आइकन हैं। अक्सर अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाली सोनम हाल ही में दिल्ली एक इवेंट अटेंड करने पहुंची, जहां हर किसी की नजर उनकी ड्रेस पर आ टीकी और सोनम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लोग उन्हें ऐसे ही अपना फैशन आइकन नहीं मानते।
विज्ञापन
2 of 4
sonam kapoor
सोनम ने इस दौरान व्हाइट कलर का ड्रेस पहना था। यह ड्रेस Emilia Wickstead ब्रांड का था। अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने सिल्वर हूप ईयररिंग्स और बालों में पौनी स्टाइल बना रखी थी।
विज्ञापन
3 of 4
sonam kapoor
मेकअप की बात करें तो सोनम ने लाइट मेकअप के लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगा रखी थी जो उनके ड्रेस के साथ प्रफेक्ट लुक दे रही थी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने Manolo Blahnik ब्लैक पंप हील्स पहनी थीं।
सोनम की ये तस्वीरें उनकी बहन रेहा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं। तीनो में से एक तस्वीर में सोनम घूमकर खड़ी हैं, वहीं बाकी की दोनों तस्वीरों में सोनम कैमरे में देखते हुए ग्रेस के साथ पोस दे रही हैं।