बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। बात चाहें उनके एयरपोर्ट लुक की हो या रेड कार्पेट की, अपने हर आउटफिट से वह लोगों इंप्रेस कर लेती हैं। इसलिए उन्हें फैशन क्वीन भी कहा जाता है। वह कभी अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं कतराती। हाल ही में सोनम के बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई, जिसमें एक बार फिर उन्होंने अपने लुक से लोगों का दिल जीत लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
sonam kapoor
- फोटो : instagram
अपनी बर्थडे पार्टी में सोनम हमेशा की तरह ग्लैमरस लुक में नजर आई थीं। उन्होंने व्हाइट कलर की बिना बटन्स की नॉटेड कैजुअल शर्ट पहनी थीं। उनकी यह डीप नेक शर्ट Jacquemus ब्रांड की थी।
विज्ञापन
3 of 6
Sonam Kapoor Birthday
- फोटो : Instagram
सोनम ने कैजुअल शर्ट के साथ खूबसूरत सिल्वर मैटेलिक प्लीटेड स्कर्ट कैरी किया था, जिसमें उनका पूरा का पूरा लुक शानदार लग रहा था। सोनम की यह स्कर्ट Emilia Wickstead के कलेक्शन से थी। सोनम ने अपने इस लुक के साथ थोड़ा और एक्सपेरिमेंट करते हुए इसके साथ लेयर्ड चोकर नेकलेस और रिंग को टीमअप किया।
4 of 6
Sonam Kapoor Birthday
- फोटो : social media
सोनम ने डार्क रेड लिपस्टिक लगा रखी थी, जो उनके लुक को बोल्ड बना रही थी। हेयरस्टाइल में उन्होंने साइड पार्टिंग के साथ अपने बालों को लो बन में बांधा । फुटवियर में उन्होंने मिरर वर्क वाली फ्लैट बेलीज कैरी की थी।
विज्ञापन
5 of 6
sonam kapoor
- फोटो : instagram
सोनम का ओवरऑल लुक बहुत शानदार लग रहा था। बात करें उनके इस लुक की कीमत की तो उनका यह आउटफिट 1 लाख से भी ज्यादा का था। उनकी व्हाइट शर्ट की कीमत $587 (करीब 40,800 रुपए) और मैटेलिक स्कर्ट £711 (करीब 62,000 रुपए) थी। सोनम को ये पूरा लुक 1,02,800 का था।
बता दें सोनम के इस बर्थडे बैश में उनके पति आनंद आहूजा मैचिंग आउटफिट में नजर आए। इस पार्टी में जाह्नवी कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे, करण जौहर, मसाबा गुप्ता जैसे सितारों ने शिरकत की थी।