सोनम ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें वो ब्लू कलर की स्कर्ट और ब्लेजर में नजर आ रही हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक लगा रखी है और साथ ही बालों को कर्ल करके खुला कर रखा है। अपने इस ड्रेस को उन्होंने ब्लैक बूट्स के साथ टीमअप किया है। उनका यह ड्रेस Dalood कलेक्शन का है।
सोनम ने इस ड्रेस के साथ Alessandra Rich कलेक्शन के क्रिस्टल हार्ट इयरिंग्स कैरी कर रखे हैं, जो उनके ड्रेस के साथ बिल्कुल नहीं जच रहे। अपने इस लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट में सोनम लोगों को इम्प्रेस करने में फेल हो गईं। दरअसल लोगों को उनका यह लुक समझ ही नहीं आया।
सोशल मीडिया पर लोग उनके इस लुक का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने सोनम के इस लुक पर कमेंट कर बकवास बताया। एक दूसरे यूजरे यूजर ने लिखा- चुड़ेल लग रही हो।
बता दें कि सोनम जल्द ही दलकीर सलमान के साथ 'द जोया फैक्टर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सोनम अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में वह अपने पापा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।