बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की एक्टिंग और खूबसूरती के लोग पहले ही कायल हैं, लेकिन अब वह लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। सोनाली के कैंसर की खबर ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया था, लेकिन जिस मजबूत इरादों और पॉजिटिविटी के साथ उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में हौसला दिखाया, यह कोई आम बात नहीं है।
सोनाली अक्सर कैंसर और इससे जुड़े ट्रीटमेंट के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनाली ने वोग मैगजीन के लिए बेहद खूबसूररत फोटोशूट कराया है। इसमें उनका कॉन्फिडेंस बहुत सारे लोगों को इंस्पायर करेगा।