सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फेसबुक वॉल पर मशहूर मैगजीन का कवर शूट अपने फैंस के लिए शेयर किया। इस शूट में सोनाक्षी दुल्हन के लिबास में हैं। मशहूर मैगजीन फेमिना के लिए सोनाक्षी ने इस साल दिसंबर महीने के लिए एक ग्लैमरस कवर शूट दिया।   सोनाक्षी का एक कंटेम्परेरी ब्राइडल लुक में तस्वीरें खिंचवाई।  इसकी वजह दिसंबर शादियों का मौसम है। ऐसे में हर लड़की एक बेहतर दुल्हन का लुक चाहती है।    इसके कवर पर फोटो के साथ लिखा है कि "आई वांट सिम्प्लेस्ट वेडिंग" जिसका मतलब है कि मैं एक सादी और साधारण शादी करना चाहती हूं।