पिछले कुछ समय से सारा अली खान अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इन दिनों सारा अपनी अगली फिल्म 'सिम्बा' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान वह एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
दिन-ब-दिन सारा के जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस को देखते हुए कहा जा रहा है कि जल्द ही वह इंडस्ट्री की अगली फैशनिस्ता बनने वाली हैं, लेकिन इसी बीच सारा के एक आउटफिट ने लोगों को निराश कर दिया है।
sara ali khan
- फोटो : instagram
हाल ही में सारा अली खान रणवीर सिंह के साथ अपनी फिल्म 'सिम्बा' को प्रमोट करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रिंटेड मल्टीकलर टॉप और बेल बॉटम पहन रखी थी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हार्ट शेप ईयरिंग्स कैरी किए हुए थे, जो उन पर काफी फब रहे थे।
sara ali khan
- फोटो : instagram
इस ड्रेस के साथ सारा ने पीले रंग के पोइंटिड हील्स पहन रखे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए पोनी टेल बना रखी है। बात करें उनके मेकअप की तो उन्होंने न्यूड मेकअप किया हुआ है।
sara ali khan
- फोटो : instagram
अपने इस लुक की तस्वीर सारा ने खुद इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-अपने हीरो से कुछ इंस्पायर होकर। सोशल मीडिया पर सारा की इस तस्वीर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
sara ali khan
- फोटो : instagram
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- रणवीर की संगती का पूरा असर दिख रहा है। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- क्यों अपने अच्छे खासे ड्रेसिंग सेंस को बिगाड़ने में लगी हो। एक यूजर ने तो इसे चादर से तैयार की गई ड्रेस बताया। बहुत सारे लोगों ने उनके पीले जूतों का भी मजाक उड़ाया।