फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 लाख से ज्यादा है श्रद्धा कपूर की इस ड्रेस की कीमत, लोगों को फूटी आंख भी नहीं सुहाई

Tue, 16 Apr 2019 02:45 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में श्रद्धा फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आईं, लेकिन लोगों का उनका यह फैशन गेम कुछ जमा नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा ने अपने इस लुक के लिए मल्टीकलर क्रॉप टॉप  पहना है, जिस पर स्लोगन लिखे हैं। उन्होंने इस टॉप को सिल्वर कलर की स्कर्ट के साथ टीमअप किया हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप, खुले बालों के साथ हूप ईयरिंग्स पहने हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा का यह ड्रेस Maison Margiela Bustier ब्रांड का है। बात करें श्रद्धा की ड्रेस की कीमत की तो उनका यह टॉप लगभग 50 हजार रुपये का है और उनकी स्कर्ट की कीमत 55 हजार रुपये है। 

4 of 5
श्रद्धा का यह लुक कुछ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आपकी स्कर्ट ने मुझे सिल्वर फॉयल की याद दिला दी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपको एक्टिंग छोड़ पहले अपने फैशन सेंस पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर का एक और लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें श्रद्धा ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। इसमें उन्होंने मस्टर्ड यैलो कलर के सूट के साथ व्हाइट कलर का प्लाजो और दुपट्टा कैरी किया हुआ था। बता दें श्रद्धा का यह सूट Global Desi ब्रांड का है। इसकी कीमत सिर्फ 3 हजार रुपए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें