फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजेलिना, दीपिका से दो कदम आगे निकलीं शिल्पा, हाई स्लिट साड़ी में बिखेरे जलवे

Sun, 25 Mar 2018 09:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
High Slit Saree
ऑस्कर 2017 की रेड कार्पेट पर जब हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली हाई-स्लिट गाउन पहनकर हाजिर हुईं, तो देखने वालों की सांसें थम गईं। इस ड्रेस ने उन्हें एक बार फिर ट्रेंड सेटर बना दिया था। दीपिका पादुकोण ने जब इसी तरह की गाउन एक फैशन इवेंट में पहनी तो उन्हें भी खूब वाहवाही मिली। अब शिल्पा शेट्टी ने इन दोनों बालाओं से दो कदम जाते हुए हाई-स्लिट फैशन को एथनिक टच दिया है। जैसे ही उन्होंने अपने इस ड्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, देखते ही देखते लाखों लाइक्स मिल गए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : Instagram
एथनिक, वेस्टर्न या फ्यूजन, शिल्पा शेट्टी हर तरह की आउटफिट को शानदार तरीके से पहनती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों पर ना सिर्फ लाइक्स और कमेंट्स की बारिश होती है, बल्कि कई फैन्स ने तो यह भी खुलासा किया है कि वे एक्ट्रेस के कपड़ों की डिजाइन्स को कॉपी करते हैं। रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 2' की जज शिल्पा शेट्टी ने शो के फिनाले एपिसोड में वाइन कलर की साड़ी-गाउन पहनी। उनकी इस ड्रेस को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa Shetty
हाई-स्लिट और स्वीटहार्ट नेकलाइन शिल्पा की इस ड्रेस को ग्लैमर्स लुक दे रही है। शिल्पा ने अपने इस लुक को स्टेटमेंट नेकपीस, ब्रेसलेट और बड़ी अंगूठी से एक्सेसराइज किया। उनके इस पूरे लुक को संजना बत्रा ने स्टाइल किया। मेकअप अजय शेलार और हेयरस्टाइल शीतल खान ने किया। शिल्पा शेट्टी के इस लुक को इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

4 of 5
Super Dancer 2
सिर्फ शिल्पा शेट्टी ही नहीं, 'सुपर डांसर चैप्टर 2' की दूसरी जज गीता कपूर भी अपने स्टाइलिश अवतार में दिखीं। ग्रे रंग की साड़ी के साथ उन्होंने काले रंग के चमकीले स्टोल को दिलचस्प तरीके से कैरी किया। वहीं 'दादा' अनुराग बासु ने भी शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर को स्टाइल के मामले में टक्कर दी। धोती-कुर्ता के साथ उन्होंने ब्लेजर पहनकर अपने पूरे लुक को फ्यूजन टच दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushmita Sen
हालांकि, शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने हाई-स्लिट साड़ी का चलन शुरू किया। चार साल पहले एक फैशन शो के दौरान सुष्मिता सेन ने ऐसी ही साड़ी में जलवे बिखेरे थे। उनके इस आउटफिट को शिवन-नरेश की डिजाइनर जोड़ी ने तैयार किया था। स्ट्रैप वाली हाई हील्स और स्टेटमेंट नेकपीस ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें