शाहिद-मीरा हैं बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल, ये रहा सबूत
Wed, 31 Aug 2016 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
- फोटो : Getty Images
शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा निजी जिंदगी में काफी फैशनेबल हैं। हर कपल को फैशन के मामले में उनसे सीख लेनी चाहिए।
मीरा और शाहिद का ये स्टाइलिश लुक किसी भी फंक्शन में लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी है।
पारंपरिक परिधानों में भी ये कपल काफी ग्लैमरस लगता है।
इस सिंपल सी ड्रेस में भी मीरा काफी स्टाइलिश लग रही हैं जबकि शाहिद काफी डैशिंग लग रहे हैं।
इस जोड़े ने रैंप पर भी जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ीं। इसका सबूत लैक्मे फैशन वीक की ये तस्वीर है।
बॉलीवुड का सबसे फैशनेबल कपल बनने के साथ-साथ ये कपल अब तो बॉलीवुड का सबसे फैशनेबल पैरेंट भी बन गया है।
साड़ी में मीरा काफी सेक्सी लग रही हैं। लेकिन शाहिद भी लुक के मामले में उनसे बिलकुल भी पीछे नहीं हैं। वो भी काफी हॉट लग रहे हैं।
शादी के दौरान इस कपल का रॉयल लुक भला किसे याद नहीं होगा। शादी के दिन ये किसी राजा- रानी की तरह ही लग रहे थे।