काफी हॉट है ये शेफ, मॉडल्स भी भरते हैं इसके सामने पानी
Mon, 14 Nov 2016 11:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
- फोटो : Instagram
Franco Noriega पेशे से शेफ हैं। लेकिन वो अपने खाने की वजह से नहीं बल्कि अपनी बॉडी की वजह से इंटरनेट की दुनिया में छाए हुए हैं।
अपने सिक्स पैक एब्स की वजह से वो लड़कियों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
बॉडी के अलावा इनके बारे में एक और बात मशहूर हो रही है वह ये है कि ये न्यूड होकर खाना बनाना पसंद करते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? ऐसा वो किसी शौक की वजह से नहीं बल्कि गर्मी की वजह से करते हैं।
आजकल Franco अपना नया वेंचर भी चला रहे हैं। दरअसल वो यूट्यूब पर अपने वीडियोज को अपलोड कर रहे हैं, जिससे उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
अपने वीडियो में तो वो स्पैनिश बोलते नजर आते हैं लेकिन उनके चाहने वालों के लिए उनकी भाषा नहीं बल्कि उनका लुक ही काफी है।
वैसे आपको बता दें कि Franco अपने फिटनेस को लेकर काफी संजीदा रहते हैं यही वजह है कि अपनी वीडियोज में वो हमेशा हेल्दी रेसीपीज बनाते दिखाई देते हैं।
Franco को लोग दुनिया के हॉटेस्ट शेफ के नाम से पुकार रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
यूट्यूब पर उनके पिछले वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।