अपने कपड़ों को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहने वाली करीना कपूर के ड्रेसिंग सेंस का हर कोई दीवाना है। उनके जबरदस्त फैशन सेंस को उनकी फैन फॉलोइंग ही नहीं, उनकी सौतेली बेटी सारा अली खान भी फॉलो करती हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला।
विज्ञापन
2 of 6
kareena kapoor sara ali khan
- फोटो : instagram
इन दिनों सारा अली खान अपनी फिल्म केदारनाथ के प्रमोशन में जोरों से जुटी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक ड्रेस कैरी की। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने बिल्कुल करीना कपूर जैसा सूट पहना हुआ था, जिसमें वह बहुत प्यारी नजर आ रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
kareena kapoor sara ali khan
- फोटो : instagram
सारा ने ब्लू और गोल्डन कलर में ब्रोकेट कुर्ता पहना है। वहीं करीना ने भी इसी फैबरीक में मरून कलर का कुर्ता पहना है। दोनों ने इसे सिगरेट पैंट और गोल्डन जूती के साथ टीम अप किया हुआ है।
4 of 6
kareena kapoor sara ali khan
- फोटो : instagram
सारा की जब से ये तस्वीरें सामने आईं है तभी से सोशल मीडिया पर उनकी करीना के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग दोनों के लुक की तुलना कर रहे हैं। सारा और करीना के फैंस को उनका लुक बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
kareena kapoor sara ali khan
- फोटो : instagram
बता दें, सारा ने कई बार कई मौकों पर ये बोला है कि वह अपने पिता की दूसरी पत्नी करीना के करीब हैं। हाल ही में सारा पिता सैफ के साथ करण के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थी, जहां उन्होंने करीना से अपने रिश्ते के बारे में खुल कर बात की।
सारा ने बताया कि उनकी सौतेली मां करीना कपूर के साथ उनका रिलेशन काफी अच्छा है। वह बहुत समझदार हैं और वह हमेशा ही मुझसे कहती हैं कि तुम्हें एक बहुत अच्छी मां मिली है, मैं बस इतना ही चाहती हूं कि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त बनकर रहें।