फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ' प्रमोशन के दौरान जबरदस्त लुक में नजर आईं सारा अली खान, ड्रेसिंग सेंस के मुरीद हुए फैंस

Sun, 02 Dec 2018 03:34 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल और एथनिक ड्रेस कैरी की, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। सारा की शानदार ड्रेसिंग सेंस के चर्चे हर किसी की जुबान पर हैं। फैशन के मामने में वह अपनी सौतेली मां करीना कपूर को भी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। आज हम आपको 'केदारनाथ' के प्रमोशन के दौरान सारा के वो लुक दिखाएंगे जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे।
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram
पिछले दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सारा सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में पहुंची हुई थीं। इस दौरान उन्होंने मरून कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, जिसे नचिकेत बर्वे ने डिजाइन किया था। सारा का ये लॉन्ग स्कर्ट विद लॉन्ग जैकेट लुक हर किसी को बेहद पसंद आया। इस लुक के लिए उन्होंने मरून कलर की लॉन्ग स्कर्ट को पिंक कलर के फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले क्रॉप टॉप और जैकेट के साथ टीम अप किया था। सारा की यह ड्रेस शादी के किसी फंक्शन जैसे मेहंदी या संगीत के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है।


विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram
फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा ने जितनी भी ड्रेस पहनी उनमें से अधिकतर फ्लोरल प्रिंट वाले थे। सारा ने यह ड्रेस एमटीवी के रियलिटी शो एस ऑफ स्पेस के प्रमोशन के दौरान पहनी थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। उनकी यह ड्रेस बेहद कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लग रही है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने नेवी ब्लू कलर का फ्लोरल वर्क वाला क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग प्लाजो पहन रखा था जिस पर व्हाइट कलर से स्क्वेर्स बने हुए थे। सारा के इस इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक को आप घर के किसी फंक्शन के लिए कॉपी कर सकती हैं।


4 of 5
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram
इन दिनों शरारा का क्रेज लोगों में वापस देखने को मिल रहा है। यहां तक कि इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस भी शरारा पहनना काफी पसंद कर रही हैं। केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सारा ने भी शरारा सूट कैरी किया था। सारा के इस खूबसूरत ड्रेस को सुकृति और आकृति ने डिजाइन किया था। उनकी इस ड्रेस पर भी फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी हो रखी है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग चूडियां और पैरों में जूती पहनी हुई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram
सिल्वर और ग्रे कलर के इस लहंगे में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इस ड्रेस पर भी फ्लोरल वर्क किया हुआ नजर आता है। इस ड्रेस को अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। किसी दोस्त या करीबी की शादी के लिए उनके इस लुक से टिप्स जरूर लें।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें