फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी शादी में रणवीर सिंह ने पहनी अब तक की सबसे अजीबो-गरीब ड्रेस, सोशल मीडिया पर ऐसे उड़ रहा है मजाक

Sun, 25 Nov 2018 11:53 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh wedding bash look - फोटो : instagram
बॉलीवुड के 'बाजीराव मस्तानी' की शादी का जश्न खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बेंगलुरू में रिस्प्शन के बाद रणवीर की बहन ने न्यूली वेड कपल के लिए शनिवार को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में एक रिसेप्शन रखा। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जैसा हम सभी जानते हैं शुरुआत से ही दोनों की शादी से ज्यादा दोनों के कपड़े सुर्खियों में रहे। मुंबई रिसेप्शन के वायरल होने के बाद भी कुछ ऐसा ही हुआ। 
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh wedding bash look - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर हर तरफ पार्टी में रणवीर के लुक को लेकर चर्चा हो रही है। रणवीर अपने अजीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर लोगों के बीच काफी फेमस है। वो किसी भी स्टाइल को अपनाने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। एक तरफ रणवीर ने शादी के फंक्शन से लेकर मुंबई लौटने तक अपने ड्रेसिंग सेंस से सबका दिल जीत लिया था, लेकिन एक बार फिर अपने ड्रसिंग सेंस से उन्होंने लोगों को निराश कर दिया। लोगों ने कमेंट कर उनकी इस ड्रेस को अब तक की सबसे बकवास ड्रेस बताया। कोई उन्हें मोर बता रहा है तो कोई बैंड बाजे वाली ड्रेस
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh wedding bash look - फोटो : instagram
पार्टी में रणवीर अपने अंदाज में पहुंचे। आंखों में काजल और मूंछ और दाढ़ी में उनको देखकर आपको पद्मावत में उनके 'खिलजी' लुक की याद ताजा हो जाएगी। उन्होंने फ्री स्टाइल ड्रेस पहनी थी। जिसमें कलरफुल लॉन्ग कोट के अंदर ब्लैक वी नेक शर्ट पहनी हैं। साथ में ब्लैक कलर की ट्राउजर पहनी है, जिसमें हार्ट शेप के इम्बेलिशमेंट हैं।

4 of 5
ranveer singh wedding bash look - फोटो : instagram
रणवीर के ड्रेस के बारे में डिजाइनर मनीष अरोरा ने अपने इंस्टाग्रम पर पोस्ट करते हुए लिखा, जब मेरा दोस्त और देश का बेहतरीन एक्टर डांस पार्टी के लिए ड्रेस तैयार करने को कहता है। तब ये रिजल्ट होता है। लव यू रणवीर सिंह, ये बस शुरुआत है, अगली बार धमाका होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh wedding bash look - फोटो : instagram
बता दें, दीपिका और रणवीर 28 नवंबर और 1 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। 28 नवंबर के रिसेप्शन में दोनों के मुंबई के खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। वहीं, 1 दिंसबर को होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा दोनों ने मेहमानों से गिफ्ट न देने की रिक्वेस्ट की है और कहा है कि वह जो भी देना चाहते हैं वह एनजीओ को डोनेट कर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें