रणवीर सिंह जहां भी जाते हैं, अपने सबसे अलग ड्रेसिंग सेंस से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। फिर चाहे उनका इवेंट से वास्ता हो या नहीं, वह हर मौके पर लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। रविवार को रणवीर भारत और पाकिस्तान का ऐतिहासिक मैच देखने के लिए इंग्लैंड पहुंचे थे। फिल्मों की तरह क्रिकेट के मैदान पर भी उनका जादू देखने को मिला।