चाहे कोई मुझे जंगली कहे, कहने दो जी कहता रहे, हम प्यार के तूफानों में घिरे हैं, हम क्या करें? याहू... याहू... रणवीर सिंह की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखते ही दिमाग में सबसे पहले यही गाना आता होगा। अब कहीं आप यह तो नहीं सोच रही कि वह इन कपड़ों को पहन भीड़ में शम्मी कपूर की तरह चिल्ला रहे होंगे।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अजब-गजब कपड़ों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी स्कर्ट तो कभी रंग-बिरंगे कपड़े पहनने को लेकर वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार होते रहते हैं।