अगर बॉलीवुड में कोई ऐसा एक्टर है जिसका फैशन सेंस सबसे अलग और हटकर है तो वो एक ही नाम है रणवीर सिंह। अक्सर वह अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। रणवीर कभी रंग-बिरंगे, कभी अतरंगी, तो कभी घाघरा पहने नजर आते हैं। एक बार फिर वह अपने लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक को लेकर चर्चाओं में छा गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रणवीर रंग-बिरंगी हैरम पहने नजर आ रहे हैं।