फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी साड़ी' को टक्कर देने आई 'राहुल-प्रियंका साड़ी', डिजाइन ने मचा दिया बाजार में तहलका

Wed, 03 Apr 2019 10:42 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चुनावी रंग में बाजार भी सराबोर हो चुका है। होली के मौसम में नेताओं के नाम पर पिचकारी बेची गई तो अब कपड़े बेचे जा रहे हैं। कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की साड़ी बाजार में आई थी और खूब हिट हुई थी। और अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाली साड़ी बाजार में छा गई है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नेताओं की तस्वीरों वाले कपड़ों के बिकने का सबसे बड़ा कारण है कि लोग अपने नेता वाली पोशाक को बेहद पसंद कर रहे हैं। एशिया के सबसे बड़ा कपड़ा बाजार सूरत में पहले सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें साड़ियों पर छपती थी लेकिन अब इन साड़ियों पर राहुल गांधी और प्रियंका गाधी के तस्वीरों ने दस्तक दे दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
सूरत में कपड़ा कारोबारी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर वाली डिजिटल प्रिंट साड़ियां कपड़ा बाजार से छपवाई हैं। 

4 of 5
गुजरात के सूरत शहर एक व्यापारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के प्रिंट वाली इस खास साड़ी को डिजाइन किया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले टेक्सटाइल मार्केट में यह नया ट्रेंड किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिलहाल इन साड़ियों में तीन अलग-अलग प्रिंट देखने को मिल रहे हैं। इस साड़ी को लेकर महिलाओं के बीच जो क्रेज देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए भविष्य में इसके कई और नए डिजाइन भी लॉन्च किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें