हाल ही प्रियंका चोपड़ा एक मैगजीन के कवर पर लगी अपने तस्वीर को लेकर सवालों के घेरे में आ गई।   एक मशहूर मैगजीन के कवर पर लगी प्रियंका की तस्वीर में उनके बगलों यानि आर्मपिट को गोरा दिखाया गया है।   विवाद इस बात का है कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई और फोटोशॉप करते हुए बगलों को जानबूझ कर गोरा दिखाया गया है।   जिसपर ट्विटर पर काफी बवाल मचा है और प्रियंका और मैक्सिम मैगजीन पर सवाल उठाए जा रहे थे जिसका प्रियंका ने जवाब दिया है।   ट्विटर पर अपने हाथों को ऊपर उठाए एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है "बहस को आगे बढ़ाते हुए एक और पिट पोपिंग तस्वीर"।