फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में प्रियंका चोपड़ा दीपिका को करेंगी कॉपी, डिजाइनर की तस्वीर सामने आते ही हुआ खुलासा

Sat, 01 Dec 2018 12:44 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : TOI
दीपिका के बाद अब लोग दुल्हन के अवतार में प्रियंका चोपड़ा को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देसी गर्ल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शादी में शामिल होने के लिए मेहमान जोधपुर आना भी शुरू हो गए हैं। खबरों की माने तो आज रात उम्मेद भवन में प्रियंका की मेहंदी और संगीत की रस्में होने वाली हैं। इस बीच उनका हर फैन यह जानना चाहता है कि उनकी फेवरेट स्टार किस डिजाइनर का डिजाइन किया हुआ शादी का जोड़ा पहनने वाली हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka - फोटो : file photo
वैसे तो अपनी वेडिंग ड्रेस के लिए ज्यादातर सेलिब्रिटीज सब्यसाची को ही पसंद करते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी अपनी शादी में सब्यसाची का ही डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इससे पहले अगर देखा जाए तो अनुष्का ने भी अपनी शादी में सबसे अलग दिखने के लिए सब्यसाची से ही शादी का जोड़ा डिजाइन करवाया था। मीडिया की खबरों की माने तो बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका ने भी अपनी शादी के लिए सब्यसाची से ही शादी का जोड़ा डिजाइन करवाया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Sabyasachi - फोटो : instagram
इस बात को लेकर चर्चा तब होने लगी जब डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि प्रियंका की शादी का जोड़ा भी सब्यसाची ने ही डिजाइन किया है।
 

4 of 5
deepika padukone look - फोटो : instagram
हालांकि, प्रियंका के शादी के जोड़े को लेकर चल रहे इन कयासों में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा जल्द ही फैन्स के सामने हो जाएगा। प्रियंका के फैन्स ऐसी उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी वैडिंग ड्रेस अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण से कुछ हटकर हो वरना वो भी बाकी सेलिब्रिटीज की तरह कहीं ट्रोल की शिकार ना बन जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka - फोटो : file photo
सूत्रों के अनुसार, संगीत सेरेमनी में निक और प्रियंका अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहनने वाले हैं। खबरों की माने तो दोनों सेलिब्रिटीज दो तरह के रीति रिवाजों के साथ शादी करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर को प्रियंका-निक हिंदू रीति से शादी करेंगे जबकि वहीं 3 तारीख को क्रिश्चियन रीति से शादी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें