फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका, कोई बोला मच्छरदानी तो किसी ने कहा क्रिकेट पिच का कवर

Wed, 05 Dec 2018 04:52 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra wedding dress - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें हर तरफ छाई हुई हैं। तस्वीरों में दोनों हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों शादियों में प्रियंका अलग-अलग वेडिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra wedding dress - फोटो : people tv
क्रिश्चियन वेडिंग के लिए प्रियंका ने व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने पीप-टो हाईहील्स पहन रखी है। इसके अलावा उनके सिर पर खूबसूरत वेल है जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
priyanka nick - फोटो : social media
इस दौरान प्रियंका ने अपने सिर पर जो खूबसूरत वेल लगा रखी थी वह 75 फुट लंबी थी, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हर तरफ हो रही है। लोग प्रियंका के इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं, वहीं बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस पर उन्हें ट्रोल किया।
 

4 of 6
priyanka chopra - फोटो : people magazine
किसी यूजर ने प्रियंका के गाउन को क्रिकेट पिच का कवर बताया तो कोई मच्छरदानी बता रहा है। एक यूजर ने तो कमेंट कर लिखा- शुक्रिया, हमें बताने के लिए कि वेल को बाद में मच्छरदानी की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, प्रियंका चोपड़ा के 75 फीट लंबे गाउन से क्रिकेट पिच को कवर करते ग्राउंडसमैन।

 


 
विज्ञापन

5 of 6
priyanka nick - फोटो : amar ujala
प्रियंका की ड्रेस को कोई जिम की क्लास बता रहा है। एक यूजर ने लिखा- प्रियंका का वेल मुंबई के वन आरके (घर) से भी लंबा है।
 


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Priyanka Chopra - फोटो : people magazine
बता दें, इस दौरान निक ने ब्लैक सूट पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने वाइट शर्ट और ब्लैक टाई लगा रखी थी। उन्होंने फ्लावर्स का ब्रूच लगाया हुआ था। दोनों की ये खूबसूरत ड्रेसेज Ralph Lauren ने डिजाइन की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें