दीपीका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब सभी को प्रियंका चोपड़ा की शादी का बेसब्री से इंतजार है। खबर है कि 2 दिसंबर को उनकी अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस से शादी है जिसकी संगीत सेरेमनी 30 नवंबर से शुरू हो जाएगी। अब जब शादी में कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में दुल्हन का शॉपिंग करना लाजमी है।
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपनी मां मधु चोपड़ा संग पेरिस में शॉपिंग कर रही हैं। यह बात हम इतने दावे से इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि प्रियंका हर दिन शॉपिंग की तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें बहुत सारे फुटवियर नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका द्वारा पोस्ट इस तस्वीर में कई सफेद रंग के फुटवियर दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था- "It's all happening" इस तस्वीर पर उन्होंने अपनीदोस्ट मिमी कटरेल को टैग भी किया था।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : priyanka chopra
इस तस्वीर में जो शूज नजर आ रहे हैं वे जिमि चू ब्रांड के हैं। आपको बता दें, खबर है कि दीपिका-रणवीर की तरह प्रियंका-निक भी दो अलग-अलग तरीकों से शादी करेंगे। एक शादी हिंदू रीति रिवाज से होगी और दूसरी क्रिश्चियन वेडिंग होगी। ऐसे में प्रियंका की इस शूज वाली तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद वह ये शूज अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में पहन सकती हैं।
आपको बता दें, इससे पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक और तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि वह अपनी वेडिंग के लिए वेडिंग रजिस्ट्री गाइड की मदद ले रही हैं। इसके बारे में उन्होंने पूरी जानकारी भी दी है। वेडिंग रजिस्ट्री गाइड बनाने में खूब मजा आया। जो चाहिए था और जो जरूरी था वह सब कुछ एक ही जगह पर मिल गया।