सेक्सिएस्ट एशियन वूमन दीपिका पादुकोण को बड़ा झटका लगा है। प्रियंका चोपड़ा ने उनसे यह टाइटल छीन लिया है। यही नहीं, उन्हें इस फेहरिस्त में एक टीवी एक्ट्रेस तक ने पछाड़ दिया है। यही नहीं, कई टीवी एक्ट्रेसेज ने बॉलीवुड डिवा कटरीना कैफ और क्यूट आलिया भट्ट तक को मात दे दी है।
विज्ञापन
2 of 5
Nia Sharma
- फोटो : Instagram
'ईस्टर्न आई 50 सेक्सिएस्ट एशिन वूमन लिस्ट-2017' में प्रियंका चोपड़ा को टॉप स्पॉट हासिल हुआ है। वहीं दीपिका सीधे तीसरे नंबर पर फिसल गई हैं। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने दीपिका को नंबर-2 का पोजिशन भी नसीब नहीं होने दिया।
Eastern Eye newspaper 50 Sexiest Asian Women 2017 top 6. Full list out in newspaper on Friday December 8. #EasternEye #PriyankaChopra
पिछले साल दीपिका इस लिस्ट में टॉप पर थीं और 'क्वॉन्टिको' स्टार चौथे पायदान पर। इस उपल्बधि से खुश होकर पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया-
I should thank my mom and dad for this award...lol! It’s purely their genetics and also the immense love you guys give me every single time which has put me on top of the list 5 times over. Thank you @EasternEye... you do know how to flatter a girl! #AsjadNazirSexyList2017 https://t.co/iy3JUWQswW— PRIYANKA (@priyankachopra) December 7, 2017
4 of 5
Priyanka Chopra
'ईस्टर्न आई' के संस्थापक और '50 सेक्सिएस्ट एशियन वूमन' लिस्ट के संपादक असजाद नाजीर ने प्रियंका चोपड़ा को 'ब्यूटी, ब्रेन्स, ब्रेवरी' का परफेक्ट मिक्स करार दिया है।
Congratulations to @priyankachopra for topping Eastern Eye 50 Sexiest Asian Women list 2017 (for a record-breaking fifth time). For me your humility & being a global symbol for girl power is your sexiest quality. #PriyankaChopra #AsjadNazirSexyList2017 pic.twitter.com/sOtYNbNJon— Asjad Nazir (@asjadnazir) December 6, 2017
गौरतलब है कि 50 एशियाई महिलाओं वाली इस लिस्ट में भारतीय टीवी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेज का दबदबा है। यहां तक कि उन्होंने बॉलीवुड की कई हसीनाओं को भी मात दे दी है। टॉप-10 में द्रष्टि धामी (6), कटरीना कैफ (7), श्रद्धा कपूर (8), गौहर खान (9) और रुबीना दिलैक (10) का नाम शुमार है। लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानी शिवांगी जोशी का है। 19 साल की इस टीवी एक्ट्रेस ने श्रीदेवी तक को पछाड़ते हुए 16वें पायदान पर कब्जा जमा लिया है। 15 दिसंबर को ईस्टर्न आई की तरफ से '50 सेक्सिएस्ट एशियन मेन-2017' की लिस्ट जारी की जाएगी।
पढ़ें: केवल 5 हजार रुपये खर्चें आप भी लगेंगी ईशा गुप्ता जैसी बोल्ड, यकीन न हो तो देखें तस्वीरें