फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान में प्रियंका की पार्टी ड्रेस पर लोगों की टिकी निगाहें, पति के साथ हाथों में हाथ डाले आईं नजर

Sat, 18 May 2019 05:14 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, एमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका और निक - फोटो : instagram
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में से एक कान फिल्म फेस्टिवल में हिंदुस्तानियों का जलवा शुरू से कायम रहा है। चेतन आनंद की फिल्म नीचा नगर से लेकर अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर तक भारतीय फिल्मों का यहां खूब बोलबाला रहा। लेकिन, इस साल कान में भारतीय सिनेमा की नहीं बल्कि उन भारतीय अभिनेत्रियों की धूम है जो किसी न किसी ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रचार करती हैं। ऐसी ही एक प्रमोशन पार्टी में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ।
विज्ञापन

2 of 4
प्रियंका - फोटो : instagram
इस पार्टी की तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा लैवेंडर ड्रेस में बेहत खूबसूरत नजर आ रही हैं। फ्रेंडी के फैशनवीक18 कलेक्शन का ये शीयर गाउन प्रियंका पर खूब फब रहा है। मेट गाला जैसा कोई हंगामा न हो इसके लिए प्रियंका ने कान फिल्म फेस्टिवल में सादगी पर काफी जोर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रियंका और निक - फोटो : instagram
अपनी इस गजब की फिटिंग वाली ड्रेंस के साथ प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट हील्स पहने और अपने बालों को मिडिल पार्टिंग करते हुए छोटी सी बन में बांध लिया। और, सोने पर सुहागा बनीं इनकी ये खास ईयररिंग। ये ईयररिंग उसी कंपनी के हैं, जिसकी पार्टी की ये तस्वीरें हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका और निक - फोटो : instagram
अपने पति निक जोनस के हाथों में हाथ डाले इस पार्टी में पहुंची प्रियंका पर पार्टी में सबकी निगाहें टिकी रहीं। निक जोनस भी यहां काफी स्टाइल में दिखे। क्लासिक व्हाइट एंड ब्लैक सूट के साथ उन्होंने काली बो बांधी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें