दीपिका और रणवीर के बाद अब सोशल मीडिया पर हर तरफ प्रियंका निक की शादी के फंक्शन की तस्वीरें छाई हुई हैं। दोनों की अब तक हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। हर फंक्शन की तस्वीरों में प्रियंका बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं, लेकिन उनके अलावा इन तस्वीरों में एक और शख्स है जिसने हर किसी का दिल चुरा लिया, वो है प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर।