फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद भराई में प्रियंका की गाउन, क्लच और सैंडल की कीमत 10 लाख से ज्यादा, गले का हार तो पूछिए ही मत

Tue, 30 Oct 2018 12:37 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी को अभी वक्त है, लेकिन इसकी तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। हाल ही में प्रियंका की टीम ने उनके लिए 'ब्राइडल शॉवर' का आयोजन किया। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस पार्टी की तस्वीरें छाई हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra
इस मौके पर प्रियंका ने आइवरी मारचेसा का सफेद स्ट्रेपलेस गाउन ड्रेस पहना था जिसमें वह परी जैसी नजर आ रही थीं। दिखने में तो उनका यह ड्रेस बेहद सिंपल सा था, लेकिन अगर आप प्रियंका के इस ड्रेस की कीमत के बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
प्रियंका की यह ड्रेस मारचेसा ब्रांड के Spring/Summer 2018 कलेक्शन में से है। इस गाउन की कीमत 5995 डॉलर यानि 4,39,583 रुपए है। हैरान हो रहे हैं न आप, आगे की स्लाइड में प्रियंका की सैंडल और क्लच की कीमत भी जान लें...
 


 

4 of 5
priyanka chopra
ब्राइडल शॉवर में प्रियंका ने louboutinworld ब्रांड की पंप हील्स पहनी है। उनके इस खूबसूरत सैंडल की कीमत 725 डॉलर यानि 53,160 रुपए है। इसके अलावा उनके हाथ में छोटा सा क्लच है जो जीमीचू(Jimmychoo) ब्रांड का है, जिसकी कीमत $995 यानी की करीब 73 हजार रुपए की है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
प्रियंका ने गले में Tiffany & Co की डायमंड ज्वैलरी पहनी है जो उनके लुक पर चार चांद लगाने का काम कर रही है। आपको बता दें इस सेलिब्रेशन में प्रियंका के दोस्त और हॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। खबरों के अनुसार, दोनों इसी साल दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें