फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सही में उधार के कपड़ों में ईशा अंबानी की सगाई में पहुंची थीं प्रियंका, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Thu, 27 Sep 2018 09:48 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra isha party
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की सगाई के चर्चे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सगाई की फोटोज से लेकर वीडियोज अभी तक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल को लेकर एक खबर सामने आई है...
विज्ञापन

2 of 5
isha ambani engagement party
दरअसल प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक के साथ ईशा की सगाई अटेंड करने पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके इस लुक की काफी तारीफ भी की थी, लेकिन शायद ही किसी को मालूम होगा कि ये साड़ी उनकी थी ही नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका सगाई अटेंड करने लेक कोमो तो पहुंच गई लेकिन उनका लगेज वहां नहीं पहुंचा। उनका लगेज एक दिन देरी से पहुंचा, जिस वजह से सगाई में पहनने के लिए प्रियंका के पास कुछ नहीं था।

4 of 5
priyanka chopra
प्रियंका के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई कि अब वह फंक्शन में क्या पहनकर जाए। इस मुसीबत की घड़ी में उनके करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा ने उनकी मदद की। मनीष ने जैसै-तैसे प्रियंका के लिए ड्रेस अरेंज करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
रिपोर्ट के अनुसार सगाई में पहुंचे सभी सेलेब्स के पास एक्सट्रा आउटफिट्स थे। मनीष ने लोगों से एक्सट्रा आउटफिट्स इकट्ठा कर प्रियंका के लिए ड्रेस तैयार की। प्रियंका के पास कोई चारा नहीं बचा जिसके चलते उन्हें ऐसे जुगाड़ के आउटफिट से ग्रैंड पार्टी में शरीक होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें