फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद प्रियंका-निक की पहली तस्वीर, मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा पहने दिखा दुल्हन लुक

Mon, 03 Dec 2018 03:59 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसी बीच नया नवेला जोड़ा जोधपुर एरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। दोनों की एक झलक देखने के लिए सैकड़ों फैंस मौजूद थे। शादी के जोधपुर एयरपोर्ट से पहली फोटो सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
इन तस्वीरों में मांग में सिन्दूर, हाथों में चूड़ा पहने हुए सी ग्रीन साड़ी में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान निक कैजुअल लुक में दिखे। दोनों ने वहां मौजूद फैंस को झुक कर नमस्कार किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक ने फोटोग्राफर्स को निराश नहीं किया और दोनों ने जमकर पोज दिए। बता दें प्रियंका ने एक दिसंबर को क्रिश्चियन तरीके से और दो दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से निक संग सात फेरे लिए थे।

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर प्रियंका के साथ उनके जेठ-जेठानी जो और सोफी भी थे। इस दौरान सोफी ने बेबी पिंक कलर का ट्रैक सूट कैरी किया हुआ है, वहीं जो सिंपल शर्ट ट्राउजर में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
लोगों को दुल्हन लुक में प्रियंका को देखने का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन उम्मेद भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते उनके विवाह से जुड़ी एक भी क्लीयर फोटो बाहर नहीं आई है। प्रियंका ने खुद संगीत और मेहंदी सेरेमनी के कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें