प्रियंका और निक की रॉयल शादी को भले ही बहुत दिन बीत चुके हैं, लेकिन फंक्शन की तस्वीरें अभी तक सामने आ रही हैं। अभी तक प्रियंका की शादी से एक से बढ़कर एक ड्रेस और जबरदस्त लुक सामने आ रहे हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
विज्ञापन
2 of 6
parineeti chopra
इन तस्वीरों में परिणीति का रॉयल लुक देखते ही बन रहा है। उन्होंने आइवरी और गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिस पर हैवी एंब्रॉयडरी हो रखी थी। बता दें कि उनका यह खूबसूरत लहंगा सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन
3 of 6
parineeti chopra
अपने इस लुक को परिणीति ने माथे पर छोटी सी काली बिंदी, गले में स्टेटमेंट नेकपीस और मांग टीके के साथ पूरा किया। उन्हें इस लुक के लिए संजना बत्रा ने स्टाइल किया था।
4 of 6
parineeti chopra
परिणीति ने लाइट मेकअप किया हुआ था। इसके अलावा उन्होंने न्यूड लिपिस्टिक लगा रखी थी, जो उन पर काफी फब रही थी। इसके अलावा उन्होंने उंगली में खूबसूरत रिंग भी कैरी कर रखी थी।
विज्ञापन
5 of 6
parineeti chopra
बता दें इससे पहले भी परिणीति ने एक और तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह बहन प्रियंका के साथ नजर आ रही थीं। दोनों ही इस तस्वीर में बेहद प्यारी लग रही थीं। इस तस्वीर को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था- बहनें...
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द ही फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर के साथ काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं और यह फिल्म 1 मार्च 2019 को रिलीज होगी।