फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2019: रेड कार्पेट पर छाया जेनिफर और लेडी गागा का लुक, एमीलिया भी दिखीं स्टनिंग

Mon, 25 Feb 2019 01:22 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
oscars 2019
दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी 'ऑस्कर' लॉस एंजिलिस में चल रही है। इसका आयोजन अमेरिका के कैलिफॉर्निया के डॉल्बी थिएटर में किया गया है। हर साल की तरह इस बार भी ऑस्कर के रेड कार्पेट पर सेलेब्स का स्टनिंग लुक देखने को मिला। आइए एक नजर डालते हैं सेलिब्रिटीज के रेड कार्पेट लुक्स पर...
विज्ञापन

2 of 8
lady gaga
रेड कार्पेट पर लेडी गागा ऑल ब्लैक ट्यूब गाउन में नजर आईं। उनका यह खूबसूरत गाउन Alexander McQueen के कलेक्शन से था। अपने लुक को पूरा करने के लिए गागा ने लाइट मेकअप के साथ बन बनाया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने गले में Tiffany & Co का नेकपीस पहना हुआ था, जो उनके लुक पर बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था।
विज्ञापन

3 of 8
oscars 2019
सराह पॉलसन रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पिंक गाउन पहना हुआ था। उनके गाउन में पॉकेट्स भी थीं, जो लोगों को काफी पसंद आईं।

4 of 8
jennifer lopez
मशहूर पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज मिरर ड्रेस में नजर आईं, जो टॉम फोर्ड कलेक्शन से थी। अपने लुक को उन्होंने डायमंड ईयरिंग्स और मैचिंग कल्च के साथ पूरा किया।
विज्ञापन

5 of 8
oscars 2019
क्रिस्टन रिटर बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उन्होंने लेसी गाउन पहना हुआ था, जो Reem Acra के कलेक्शन से था। अपने लुक को उन्होंने ब्राइट लिप्स्टिक के साथ खुले बालों के साथ कंप्लीट किया।
विज्ञापन

6 of 8
emma stone
इस तस्वीर में एमा स्टोन अपनी खूबसूरत स्माइल के साथ कैमरे को पोज देती नजर आईं। शिमर ड्रेस में एमा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बेहद शानदार तरीके से पोनी बना रखी थी।
विज्ञापन

7 of 8
oscars 2019
'द गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस एमीलिया क्लार्क लैवेंडर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका यह ड्रेस Balmain कलेक्शन से था। उनके शॉर्ट हेयर लुक पर चार चांद लगा रहे थे।
विज्ञापन

8 of 8
oscars 2019
रेड कार्पेट पर ब्री लार्सन मैटलिक थाई हाई स्लिट गाउन में स्टनिंग लग रही थीं। इस ड्रेस को उन्होंने सिल्वर स्ट्रेपी हील्स के साथ टीमअप किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें