नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के स्वरूप कूष्मांडा देवी की आराधना की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है और अगर पूजा के दौरान इसी रंग का कपड़ा पहना जाए तो मां जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
तो अगर आप इस मौके पर अपने आप को खास लुक देना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तरह अपने आप को इस तरह से तैयार कर सकती हैं।
अब जरा दीपिका के इस लुक को ही ले लीजिए। दीपिका ने नारंगी रंग के लॉन्ग सूट के साथ अपने हेयर स्टाइल को भी खास लुक दिया है साथ ही पिंक लिपस्टिक का कॉम्बिनेशन उन पर काफी सूट कर रहा है।
पढ़ें- 16 की उम्र में स्टाइल के मामले में बड़े-बड़ों को टक्कर दे रहीं हैं श्वेता तिवारी की बेटी
विज्ञापन
2 of 5
फैशन स्ट्रीट
वहीं अगर आप अपने आप को वेस्टर्न लुक देना चाहती हैं तो इस तरह की ड्रेस को ट्राई कर सकती है। यहां दीपिका ने नारंगी रंग का गाउन पहना हुआ है और हाथ में बैंगल उनको परफेक्ट लुक दे रहा है।
दूसरी ड्रेस की बात करें तो इसमें दीपिका ने वनपीस को कैरी किया है। आप चाहें तो गले में हैवी ज्वैलरी पहनकर बोल्ड लुक अपना सकती हैं।
पढ़ें- फैशन के मामले में तापसी पन्नू से चार कदम आगे हैं उनकी छोटी बहन
विज्ञापन
3 of 5
फैशन स्ट्रीट
अगर आप ट्रेडिशनल ड्रेस ही पहनना चाहती है तो दीपिका का ये लुक आपके लिए है। दीपिका ने नारंगी रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसमें गोल्डन रंग का बॉर्डर अच्छा लग रहा है। इसके ऊपर बड़े बड़े झुमके साड़ी की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं।
पढ़ें- चाहिए डिफरेंट लुक तो दीपिका पादुकोण से जरूर लें ये टिप्स
4 of 5
फैशन स्ट्रीट
वैसे तो दीपिका का हर लुक ही काबिले तारीफ है लेकिन आजकल लॉग ड्रेस का फैशन लड़कियों के बीच बहुत फेमस है। ऐेसे में दीपिका की इस तरह की ड्रेस आपके लिए नवरात्रि के मौके पर परफेक्ट है। ऊपर गोल्डन रंग की कोटी और नीचे घेर उनके लुक को इंप्रेसिव बना रहा है।
दीपिका की इस साड़ी की डिजाइन पर जरा गौर फरमाइए। ये साड़ी भले ही दिखने में सिंपल हो लेकिन इतनी खूबसूरत लग रही है कि किसी का भी दिल जीत सकती है। दीपिका ने हेयर बन बनाया है और उस पर पिंक कलर की डार्क लिपस्टिक को कैरी किया है जो उनको पार्टी लुक दे रहा है।