फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं मिला तो गायब हो गई 80 के दशक की ये बोल्ड एक्ट्रेस, अब दिखने लगी हैं ऐसी

Mon, 19 Feb 2018 04:02 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू वालिया
साल 1985 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम दर्ज करवाने वाली सोनू वालिया आज 54 साल की हो गईं हैं। सोनू ने फिल्म खून भरी मांग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनू उस दौर में बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं। साल 1988 में आई फिल्म आकर्षण में सोनू वालिया ने काफी बोल्ड सीन दिए। आइए देखते हैं इस बोल्ड अदाकारा वक्त के साथ कितनी बदल गईं हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू वालिया
फिल्म 'आकर्षण' में झरने के किनारे फिल्माए गए उनके हॉट सीन ने तो तहलका ही मचा दिया था। उस दौर में इतने बोल्ड सीन्स परदे पर करना कोई आसान काम नहीं था। फिल्मों में उन्हें खास सफलता न मिलने पर बाद में उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू वालिया
बाद में सोनू ने इंडस्ट्री को छोड़ शादी करने का मन बना लिया। जिसके बाद उन्होंने एनआरआइ सूर्य प्रकाश से शादी कर ली। सूर्य प्रकाश के निधन के बाद सोनू ने दूसरी शादी एनआरआइ फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की। जिनकी साल 2010 में किडनी खराब होने से मौत हो गई। उनकी एक लड़की भी है। 

4 of 5
सोनू वालिया
याद दिला दें कुछ समय पहले एक विवाद को लेकर सोनू काफी चर्चा में बनी हुई थीं। उन्होंने पुलिस में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ अश्लील फ़ोन कॉल्स करने और वीडियो भेजने की शिकायत दर्ज करवाई थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू वालिया
बला की खूबसूरत और मिस इंडिया रह चुकीं सोनू वालिया हाल के वर्षों में जब एक फ़िल्म के फर्स्ट लुक लॉन्च के मौके पर दिखीं तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान था। फिलहाल, वो मुंबई में ही रह रही हैं और फ़िल्म और टीवी प्रोडक्शन के काम में लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें