फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी खानदान में शुरू हुई शादी की रस्में, नीता की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फेल

Wed, 20 Feb 2019 01:11 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nita ambani
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 9 मार्च को आकाश कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता संग सात फेरे लेंगे। हाल ही में अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में एक पार्टी रखी गई। पूरा परिवार इस पार्टी में फोक सिंगर फाल्गुनी पाठक के गानों पर डांडिया करता नजर आया। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं, जिसमें दूल्हे की मां यानी नीता अंबानी अपने लुक की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
nita ambani
पेस्टल पिंक साड़ी में नीता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी पूरी साड़ी पर फ्लोरल मोती और जरी एम्ब्रायडरी हो रखी है। नीता ने साड़ी को ट्रेडिशनल स्टाइल में बांध रखा था और इसके साथ डार्क पिंक एम्ब्रायडरी ब्लाउज पहन रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
nita ambani
अपने लुक को पूरा करने के लिए नीता ने लाइट मेकअप के साथ स्मोकी आइज कर रखी थीं। इसके अलावा उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा था और साथ में छोटी सी बिंदी लगा रखी थी, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही थी।

4 of 5
mukesh ambani
नीता की यह खूबसूरत साड़ी डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से है। साड़ी के साथ नीता ने जो ज्वैलरी पहन रखी है, वो भी सब्यसाची के कलेक्शन से ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mukesh ambani
बता दें कि आकाश की शादी के फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे। आकाश की बारात 9 मार्च दोपहर 3.30 बजे निकलेगी। जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से विवाह की रस्में होंगी। 10 मार्च को शादी का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें