फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक का सबसे महंगा बैग पकड़े नजर आईं नीता अंबानी, कीमत 2 करोड़ से भी ज्यादा

Fri, 28 Jun 2019 04:36 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nita ambani - फोटो : social media
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल इवेंट्स से लेकर क्रिकेट के मैदान तक उनका हर लुक सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इन दिनों नीता के एक हैंडबैग की चर्चा हर तरफ हो रही है। कहा जा रहा है कि नीता के इस हैंडबैग में 200 हीरे जड़े हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
nita ambani - फोटो : Instagram
कुछ दिनों पहले करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनके साथ करीना कपूर और नीता अंबानी नजर आए थे। इस तस्वीर में नीता व्हाइट कलर के आउटफिट में व्हाइट बैग लेकर खड़ी हैं। तभी से नीता का यह बैग चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
nita ambani
क्रिस्टिस डॉट कॉम के मुताबिक हैंडबैग कलेक्शन में हर्मिस हिमालय बिर्किन बैग कोसबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। इस बैग में 18 कैरेट गोल्ड के हार्डवेयर पर 240 हीरे लगे हैं।
 

4 of 5
नीता अंबानी और गौरी खान - फोटो : instagram
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बैग मगरमच्छ की एक प्रजाति नील मगरमच्छ के चमड़े से बनाया जाता है। इस बैग की कीमत वैश्विक बाजार में 3 लाख 79 हजार डॉलर से ज्यादा की है यानी भारतीय मुद्रा में यह करीब 2.6 करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nita ambani - फोटो : social media
बता दें कि यह तस्वीर नीता के लंदन दौरे की है। नीता कुछ दिनों पहले लंदन में पाकिस्तान और भारत का मैच देखने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने करीना और करिश्मा से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें