फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की ये पहली ट्रांस-मॉडल लैक्मे फैशन वीक में बिखेरेगी जलवा, तस्वीरें

Tue, 03 Jan 2017 02:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फैशन इंडस्ट्री ने समय-समय पर अनोखे कदम उठाएं हैं। कभी एसिड अटैक पीड़ितों के लिए रैंपशोज हुए तो कभी रेप पीड़ितों के लिए। यहां तक की पिछले साल हिजाब को भी फैशन में जगह मिली।
विज्ञापन

2 of 5
इस साल भी फैशन इंडस्ट्री में कुछ अलग होने वाला है। अंजली लामा नेपाल की पहली ट्रांस-मॉडल बनेंगी जिन्हें फरवरी में होने वाले लैक्मे फैशन वीक में रैंपवॉक करने के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अंजली का जन्म नुआकोट में एक लड़के के रूप में हुआ था। पहले उनका नाम नाबिल वाली हुआ करता था। फिर वो 2010 में काठमांडू चली आईं और वहीं उन्होंने सर्जरी कराके लड़की का रूप पाया। 

4 of 5
एक डॉक्यूमेंट्री  “Anjali-Living Inside Someone Else’s Skin” के बाद वो लोगों की नजरों में आईं। नेपाल की फैशन इडस्ट्री में वो एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। अंजली कई मशहूर मैग्जीन्स के कवर पर भी दिख चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंजली के पिता किसान हैं और उनके चार भाई हैं। अपने भाईयों की अब वो अकेली बहन बन गई हैं। अंजली हमेशा से ही ट्रांसजेंडर समुदाय के समस्याओं को लकर आवाज उठाती रही हैं। आपको बता दें कि लैक्मे फैशन वीक मुंबई के जियो गार्डन में 1 फरवरी से 5 फरवरी 2017 तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें