बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार होता है दुर्गा पूजा। मां दुर्गा को विभिन्न थीम पर बने पंडालों में स्थापित किया जाता है। ये पंडाल भी इतने भव्य होते हैं कि इन पर नजर टिक ही जाती है। कई पंडालों की कलाकारी को देखने पर एक बार तो अपनी आंखों पर भी विश्वास नहीं हो पाता। हम यहां बता रहे हैं बंगाल के कुछ ऐसे ही पंडालों के बारे में, जो किसी विशेष थीम पर बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि 2017ः इस पंडाल में मां दुर्गा ने पहनी 20 किलो सोने की साड़ी, जानें खासियत
विज्ञापन
2 of 6
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म बाहुबली के माहिष्मती साम्राज्य की तर्ज पर कोलकाता के लेक टाउन के पास श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब ने पंडाल बनाया, जो कि देश का सबसे महंगा पंडाल भी है। इसको बनाने में करीब 3 महीने का समय और 10 करोड़ रूपये की लागत आई।
विज्ञापन
3 of 6
साउथ कोलकाता में त्रिधारा सम्मीलानी द्वारा मनाए गए पंडाल का फोकस पर्यायवरण पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पंडाल का थीम 'नेचर डिस्ट्रॉइड बाइ अरबनाइजेशन' रखा गया है। यानी प्रकृति को शहरीकरण द्वाया नष्ट किया गया है।
4 of 6
शहरीकरण को दिखाते हुए साउथ कोलकाता के त्रिधारा सम्मीलानी ने लकड़ी, फाइबर, मेटल और बांस से ऊंची- ऊंचीं इमारतों की तर्ज पर पंडाल बनाया है।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि 2017ः इस बार देश के सबसे महंगे पंडाल में बैठी हैं मां दुर्गा
विज्ञापन
5 of 6
चेतला अग्रणी क्लब इस साल अपनी सिल्वर जुबली सेलिब्रेट कर रहा है। इस वजह से क्लब के लोग कुछ ऐसा करना चाहते थे जो लोगों के दिमाग और दिल पर हमेशा रहे। इसीलिए उन्होंने मिट्टी से मूर्ति न बनाकर महोगनी लकड़ी पर ही मां दुर्गा को उकेरा। इस थीम को अंतथीन कहा जाता है।