भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अच्छे राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ फैशन के मामले में भी नंबर 1 हैं। अक्सर वह अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। मोदी जहां जाते हैं वहीं के हो जाते हैं। आइए पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर देखें उनके कुछ बेहतरीन फैशन स्टाइल की तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
narendra modi
पीएम मोदी का यह कोट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। इस कोट को भारतियों ने सबसे ज्यादा जूम कर करके देखा था। दरअसल इस कोट को लेकर बहुत बवाल हुआ था, क्योंकि इसकी कीमत करोड़ों में बताई गई थी। इस कोट पर पूरे में प्रधानमंत्री का नाम प्रिंट था। ब्लू कलर के इस बंद गले का यह सूट पीएम मोदी पर काफी फब रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
narendra modi
जनवरी साल 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान मोदी ने नेहरू जैकेट वाला कुर्ता पहना था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके इस कुर्ते की बहुत तारीफ की थी।
4 of 5
narendra modi
इस तस्वीर में पीएम मोदी परंपरागत मंगोलियाई परिधान और सोला टोपी पहने मुस्कुराकर घोड़े के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।
2014 में मोदी की नेपाल यात्रा के दौरान पहने केसरिया कुर्ते को लोगों ने काफी पंसद किया। मोदी नेपाल के पशुपतिनाथ मन्दिर में रुद्राभिषेक पूजा के दौरान अपने पहनावे के चलते सबसे अलग दिखे।