बॉलीवुड और टीवी ऐक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने दिलकश अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह जहां भी जाती हैं अपने जबरदस्त स्टाइल से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। बीती रात मौनी सलामान खान की फिल्म भारत की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड करने पहुंची थीं, जिसके बाद एक बार फिर वह अपने लुक्स को लेकर खबरों में छा गई हैं।