फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवॉर्ड नाइट में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखे बॉलीवुड सेलेब्स, गौरी-शाहरुख ने किया सबको फेल

Sat, 30 Mar 2019 03:44 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
most stylish awards
मुंबई में शुक्रवार रात मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड में बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। इस अवॉर्ड फंक्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। जैसा अवॉर्ड का नाम है वैसा ही रेड कार्पेट पर सिलेब्स का जलवा देखने को मिला। सभी एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक में नजर आए।
विज्ञापन

2 of 8
kareena kapoor khan
रेड कार्पेट पर करीना ब्लैक कलर के शिमरी लहंगे में नजर आईं। उनकी चोली की रफल स्लीव्स अच्छी लग रही थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने टाइट बन और स्मोकी आईमेकअप कर रखा था जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था। 
विज्ञापन

3 of 8
anushka sharma
अवॉर्ड नाइट में अनुष्का शर्मा ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। मिडिल पार्टेड ओपन हेयर और स्मोकी आईमेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
 

4 of 8
katrina kaif
कटरीना कैफ रेड कलर के स्लिट गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने बालों को ओपन और न्यूड मेकअप कर रखा था।
 
विज्ञापन

5 of 8
karan johar
हमेशा की तरह करण जौहर ने एंट्री के साथ अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस से सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने ब्लैक टक्सीडो के साथ शिमरी जैकेट कैरी की हुई थी। ब्लैक शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे।
 
विज्ञापन

6 of 8
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा रॉयल ब्लू कलर के गाउन में पहुंची, जो Atelier Zuhra के कलेक्शन से था। इस गाउन में मिरर वर्क किया गया था। ओपन हेयर, लाइट मेकअप, स्मोकी आइज के साथ न्यूड लिपस्टिक उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। इसके साथ ही सोनाक्षी ने खूबसूरत नेकपीस के साथ ईयररिंग्स पहने हुए थे।
 
विज्ञापन

7 of 8
kiara advani
कियारा आडवाणी ने पिंक कलर का आउटफिट कैरी कर रखा था, जो उन पर काफी फब रहा था। न्यूड मेकअप और हाई बन के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।
 
विज्ञापन

8 of 8
shah rukh khan
अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी संग इस पार्टी में पहुंचे। इस दौरान दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। वन शोल्डर जंपसूट में गौरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें