फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss World का ताज लेकर वतन लौटीं मानुषी छिल्लर, एयरपोर्ट पर कुछ ऐसे आईं नजर

Sun, 26 Nov 2017 01:07 PM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : twitter
दुनिया जीत कर लौटी मानुषी छिल्लर भारत लौट आईं हैं। उनके लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया गया तो वहीं मानुषी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिनंदन किया। 

पढे़ं- शाहिद कपूर की बीवी का ये अंदाज जीत लेगा आपका दिल, नीले रंग की साड़ी में दिखीं स्टाइलिश
विज्ञापन

2 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : twitter
मानुषी ने हल्के गुलाबी रंग का गाउन पहना हुआ था। साथ ही सिर पर सजा गौरव का ताज उनके लुक को और भी इंप्रेसिव बना रहा था। एयरपोर्ट पर मानुषी का स्वागत पारंपरिक रिवाज से किया गया। माथे पर टीका और गले में फूलों की माला पहनाई गई। अपने वतन में सभी को देखकर उनके जीत की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही थी। 

पढे़ं- स्विमसूट में ये क्या कर रही हैं ईशा गुप्ता, तस्वीर देख कह उठेंगे 'पोजिंग क्वीन'
विज्ञापन

3 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : twitter
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर मानुषी शनिवार रात 1 बजे भारत लौटी। ये प्रतियोगिता चीन के सान्या में हुई थी जहां पर मानुषी ने 117 सुंदरियों को पछाड़ते हुए ये खिताब अपने नाम किया। एयरपोर्ट पर इस सुंदरी का स्वागत करने के लिए फेमिना मिस इंडिया की पहली रनर-अप सना दुआ और सेकेंड रनर-अप प्रियंका कुमारी भी मौजूद थीं।

पढे़ं- दीपिका की इन तस्वीरों को देखकर भूल जाएंगे 'पद्मावती विवाद', बिकनी में दिखीं बोल्ड

4 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : twitter
मानुषी 28 नवंबर से हैदराबाद में शुरू होने वाले Global Entrepreneurship Summit का हिस्सा होंगी। जिसका उद्घाटन डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस समिट में मानुषी 'एडवानसिंग अपॉर्चुनिटीज इन द मीडिया इंडस्ट्री' सेशन में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ पेनलिस्ट होंगी। 

पढे़ं- शादी के लिए इस एक्ट्रेस ने चुना ये लहंगा, अमेरिकी मंगेतर के संग लेंगी 7 फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : twitter
मानुषी भारत की छठी महिला हैं जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। ये हरियाणा के एक मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं और महज 20 साल की है। 

पढे़ं- दीपिका पादुकोण ने पहली बार पहनी ऐसी साड़ी, सामने आया ग्लैमरस बोल्ड लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें